प्रांची तीर्थ पिहोवा का इतिहास और वर्णन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सरस्वती नदी के तट पर स्थित पिहोवा (प्राचीन नाम: पृथूदक) एक अति प्राचीन हिंदू तीर्थ है। यह स्थान अपने पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यहाँ तर्पण करने से पूर्वजों को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है।